Tuesday, December 9, 2014


  • 1.बैंक की क्रियाओं पर सरकार के नियंत्रण को सामाजितक नियंत्रण कहते हैं। यह नीति कब से लागू की गई थी? – 1 फरवरी, 1969 
  • 2. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की सदस्यता ग्रहण करते समय किसी भी राष्ट्र को अपनी मुद्रा का मूल्य निर्धारित करना होता है – स्वर्ण में 
  • 3. एक व्यवस्था, जिसके अंतर्गत देश की मुद्रा का मूल्य किसी मूल्यवान धातु की इकाई में निश्चित कर उसे स्थिर रखने की प्रयास किया जाता है, उसे कहते हैं – मुद्रामान 
  • 4. राज्य वित्तीय निगम की स्थापना कब हुई? – 1951 
  • 5. मांग मुद्रा क्या है? – एक दिन या रातभर के लिए उधार ली या दी गई मुद्रा 
  • 6. वित्तीय समाचार पत्रों/पत्रिकाओं में प्रयोग किए जाने वाले शब्द LIBOR का पूर्ण रूप क्या है? – London Inter Bank offered Rate 
  • 7. यूको बैंक का प्रधान कार्यालय कहां है? – कोलकाता 
  • 8. भारत में मुद्रास्फीति की गणना किस सूचकांक के आधार पर की जाती है? – थोक मूल्य सूचकांक (WPI) 
  • 9. मूल्य योजित कर (VAT) किसी सिफारिश पर लागू किया गया था? – चेलैया समिति 
  • 10. राष्ट्रीय शेयर बाजार पर शुरू किए गए नए म्यूचुअल फंड प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध पहला म्यूचुअल फंड कौन-सा था? – UTI म्यूचुअल फंड 
  • 11. भारत का वह पहला बैंक कौन-सा है जिसे आई.एस.ओ. से प्रमाणित किया गया है? – केनरा बैंक 
  • 12. जब केंद्रीय बैंक साख का विस्तार करना चाहता है, तब – यह बैंक दर को घटा देता है 
  • 13. सहकारी बैंक वे हैं जो कृषकों को – अल्पकालीन कर्ज देते हैं 
  • 14. भारत में प्रथम मिश्रित पूंजी बैंक था? – बैंक ऑफ हिंदुस्तान 
  • 15. बैंकिंग क्षेत्र किस क्षेत्र के अंतर्गत आएगा? – सेवा क्षेत्र 
  • 16. वह कौन-सा प्रथम भारतीय व्यावसायिक बैंक था जो पूर्णतः भारतीय स्वामित्व व प्रबंध का था? – सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 
  • 17. पंजाब नेशनल बैंक जो कि 1895 में गठित हुआ, का प्रधान कार्यालय कहां था? – लाहौर 
  • 18. किसी अवयस्क बालिका का बचत बैंक खाता खोलने को बैंकिंग शब्दावली में कहते हैं – रिटेल बैंकिंग
  • 19. वर्तमान (Cash Reserve Ratio-CRR) – 4% 
  • 20. वर्तमान (Statutory liquidity ratio-SLR) – 22% 
  • 21. वर्तमान रेपो रेट – 8% 
  • 22. वर्तमान रिवर्स रेपोट रेट – 7% 
  • 23. मुद्रा विनिमय का माध्यम है। इससे आशय है – देश के समस्त भुगतान मुद्रा द्वारा किए जाते हैं 
  • 24. राजकोषीय नीति के उपकरण हैं – सार्वजनिक ऋण 
  • 25. ग्रेशम का नियम है – बुरी मुद्रा अच्छी मुद्रा को प्रचलन से बाहर कर देती है 
  • 26. जब कोई बैंक अपने ग्राहकों से ज्यादा ब्याज वसूलता है, तब कंपनी की स्थिति कैसी समझी जाती है? – अच्छी 


No comments:

Post a Comment