Tuesday, August 5, 2014

jyada jankari ke liye padhe
सोने से बनी शर्ट पहनकर ये बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड, एक करोड़ से ज्यादा है कीमत
.
.
मुंबई. गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए लोग आए दिन नए-नए अजूबे करतब करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसा ही कुछ अजूबा महाराष्ट्र के येवला तहसील निवासी पंकज पारख ने कर दिखाया है। पंकज ने सोने की 3.900 किलो की शर्ट बनवाई है। इस शर्ट को पहनकर हाल ही में उन्होंने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किये।
बता दें कि 8 अगस्त को पंकज का जन्मदिन है। इस दिन 6.5 किलो सोने के आभूषणों और 3.900 किलो की सोने की शर्ट पहनकर वे गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने वाले हैं। पंकज पारख येवला तहसील के राष्ट्रवादी कांग्रेस के उपाध्यक्ष है। वे 20 वर्ष तक पार्षद के रूप में येवला नगर निगम में कार्य कर चुके हैं। उनकी कई सहकारिता संस्थाएं भी हैं।
दुबई में कराया डिजाइन
इस शर्ट को दुबई में डिजाइन किया गया है और नाशिक के बाफना ज्वेलर्स द्वारा इसे बनाया गया है। शर्ट को 19 कारीगरों की मदद से 2 माह में बनाया गया। इस शर्ट की कीमत लगभग एक करोड़ से अधिक बताई जा रही है।
दत्ता फुगे के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
पुणे के पिंपरी-चिंचवड में रहने वाले दत्ता फुगे के नाम यह रिकॉर्ड अब तक दर्ज है। दत्ता ने 3.2 किलो की सोने की शर्ट बनवाई थी। इसे बनाने में 15 दिन लगे थे। 16 कारीगरों की मदद से इसे बनाया गया था। अब दत्ता के इस रिकॉर्ड को पंकज जल्द ही तोड़ने वाले हैं।
रमेश वांजले थे गोल्डमैन
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के दिवंगत विधायक रमेश वांजले को गोल्डमैन के नाम से जाना जाता था। वांजले को सोने की ज्वैलरी पहनने का शौक था। यही शौक उनकी पहचान बना और उन्हें गोल्डमैन के नाम से जाना जाने लगा। वांजले ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पुणे के एक छोटे गांव से की थी।

No comments:

Post a Comment